फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्रों पर छापा मारा
विज्ञापन

चरथावल। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा क्षेत्र में चीनी मिल के संचालित क्रय केंद्रों पर अचानक छापा मारा गया। डीसीओ ने चरथावल क्षेत्र के दो केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी ने चरथावल ब्लाक के लुहारी खुर्द मार्ग और चरथावल पश्चिम केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। आसपास गांवों में संचालित केंद्रों पर तैनात तौल क्लर्कों पर डीसीओ की छापा मारने से हड़कंप मच गया। कई तौल बाबू मौके से तौल बंद कर चंपत हो गए। लुहारी और चरथावल में संचालित देवबंद मिल के केंद्र पर निरीक्षण का उल्लेख पुस्तिका में किया। डीसीओ ने गन्ने से भरी और खाली बुग्गियों को कांटे पर खड़ी करवाकर बांटों से मैन्युअल चेक किया। उन्होंने तोल ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। हालांकि घटतौली नहीं मिली। डीसीओ को तौल क्लर्क द्वारा किसानों को तत्काल परचियां नहीं बनाए जाने की खामी ली। किसानों से बातचीत कर तौल के संबंध में मालूम किया। पूरा विवरण संबंधित केंद्रों पर निरीक्षण पंजिका में दर्ज कर डीसीओ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें