फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी के कारण चुनाव हारे गन्ना मंत्री : सरदार वीएम सिंह

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए सरदार वीएम सिंह। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी के कारण चुनाव हारे गन्ना मंत्री : सरदार वीएम सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि एमएससी पर कानून बनने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सभी पार्टियों की सरकारें किसानों का शोषण कर रहीं हैं। किसानों के लिए सपा के साथ-साथ भाजपा ने भी कुछ नहीं किया है। किसानों की अनदेखी करने पर ही गन्ना मंत्री को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
दक्षिणी सिविल लाइन में अभिनेता विकास बालियान के आवास और मंसूरपुर में पत्रकारों से बातचीत में सरदार वीएम सिंह ने कहा कि एमएसपी पर सरकार कानून बना दे तो किसानों को आंदोलन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने के मुद्दे पर बार-बार टालमटोल करती रही। किसानों की अनदेखी का गन्ना मंत्री को चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसपी के मुद्दे पर 12 से 14 मई तक मेघालय में आठ प्रदेशों के किसानों का महासम्मेलन होगा। छह से आठ अक्तूबर तक एमएससी मुद्दे पर दिल्ली में पूरे देश के किसानों का महासम्मेलन होगा। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के लोग गांव-गांव जाकर किसानों को एमएसपी के लाभ के बारे में समझाएं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह गाय के दूध को ऊंचे दामों पर खरीद कर किसानों को लाभ दें। इससे गोवंश की दशा में भी सुधार होगा। उन्होंने विकास बालियान के पिता के निधन पर दुख जताया। पत्रकार वार्ता में उनके साथ अमित त्यागी पुरा, अक्षय अहलावत, बब्बू त्यागी, विजय त्यागी, सुखबीर सिंह, धर्मवीर, भीष्म कश्यप, प्रदीप देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें