फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल में गन्ना समिति का दफ्तर बनाया जाए

विज्ञापन
कुटेसरा भाकियू पंचायत में मौजूद किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल में गन्ना समिति का दफ्तर बनाया जाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। भाकियू की पंचायत में किसानों ने रोहाना से चरथावल को अलग करते हुए अलग समिति बनाने की मांग उठाई है। वक्ताओं का कहना है रोहाना से चरथावल का क्षेत्रफल बड़ा है। भाकिसं के कार्यकर्ता वेदपाल सिंह भमेला ने भाकियू का दामन थाम लिया।
शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। किसानों ने कहा कि गन्ना संबंधी समस्याओं को लेकर थानाभवन से सटे चरथावल क्षेत्र से रोहाना की लंबी दूरी तय कर समिति जाना पड़ता है। वहां भीड़ अधिक होने के कारण ज्यादातर किसानों का कार्य निपट नहीं पाता है। पर्चियों के समय से नहीं मिलने से किसानों का बेसिक कोटा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे से पहले सफाई के लिए बंद की गई नहर में अभी तक पानी नहीं आने से किसानों की फसलें चौपट हो रही है। विकास शर्मा ने कहा चरथावल क्षेत्र में रोहाना से ज्यादा गांव पड़ते है। यहां से करीब 30 किमी दूरी तय कर किसान गन्ना संबंधी समस्याओं के लिए रोहाना जाना पड़ता है। जबकि रोहाना में गांव कम है। उन्होंने सरकार से चरथावल में गन्ना समिति बनाने की मांग की है। मौके पर सतेंद्र ठाकुर, कुलदीप त्यागी, चरथावल अध्यक्ष अभिषेक बंसल, पवन त्यागी, सतीश ठाकुर, महिपाल ठाकुर, सलीम त्यागी, दीपक त्यागी, पवन त्यागी, वेदपाल सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें