फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी और ग्राम बझेड़ी में लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी और ग्राम बझेड़ी में लगेगा कैंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए विद्युत निगम शिविर लगा रहा है। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता नगर आरडी सिंह ने बताया कि आज विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम मुजफ्फरनगर के टाउन हाल, रामपुर तिराहा एवं गांधी कालोनी उपकेंद्रों तथा ग्राम बझेडी में कैंप लगेगा। विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के पुरकाजी, रामराज, विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय के शामली रोड, नुमाइश ग्राउंड, 66 केवी सुजडू एवं शेरनगर में शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 नवंबर को विद्युत नगरीय वितरण खंड-प्रथम के जिला अस्पताल उपकेंद्र तथा ग्राम शेरपुर, बागोवाली एवं सहावली में, विद्युत नगरीय वितरण खंड-द्वितीय के रसूलपुर एवं किथौडा उपकेंद्रों तथा विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय के मिमलाना रोड, महावीर चैक उप केंद्रों तथा कुंगर पट्टी एवं सिलाजुड्डी ग्राम में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता कार्मिकों के साथ उपस्थित रहेगे। उपभोक्ताओं के बिल रिवीजन, उनके मीटर व नवीन संयोजन की शिकायतों का निस्तारण होगा एवं उपभोक्ताओं के बिल जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें