मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के एनएसएस के शिविर में कोविड-19 की चुनौती और समाधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। शिविर में जागरूकता को लेकर कार्यक्रम भी चलाए गए।
डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय कैंप के पांचवें दिन गांधी वाटिका में विभिन्न कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी वाटिका के आस पास सफाई अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में कोविड-19 महामारी चुनौती एवं समाधान विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 41 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इसके बाद प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा स्वयंसेवकों को अच्छा नागरिक बनने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रतिज्ञा पढ़ी गई। पूरा प्रोग्राम कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह के निर्देशन में चला।