खतौली। कुंद कुंद जैन पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कर्ष का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न डांस व गीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों की वाहवाही लूटी, जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी और विशिष्ट अतिथि दीपक गर्ग सीए ने किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष मनोज जैन, सचिव मुकेश जैन व प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन गोयल, डॉ. शिवानी चौधरी ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मुग्ध किया। एमजे-5 को सर्वश्रेष्ठ डांस ग्रुप, छात्र सागर को रोबेटिक्स डांस, गौतम को सिंगिंग, हिबा व अंबिका को सर्वश्रेष्ठ युगल चुना गया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किए गए।
रिया गुप्ता, प्रिया जैन, निशि व नेहा को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. अंजू धीमान, वर्णिका गोयल, प्रिया जैन, राफिया, उर्वशी गर्ग व शिवम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ. रिचा अग्रवाल, शान मौहम्मद, अंजलि, डॉ. विकास जैन, विरेश चंद जैन, उमंग जैन, वैभव जैन, योगेंद्र जैन मौजूद रहे।
श्री कुन्द कुन्द जैन पीजी कालेज खतौली में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्री कुन्द कुन्द जैन पीजी कालेज खतौली में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते हुए वि?- फोटो : MUZAFFARNAGAR