फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कस्बे में निकाली जनजागरण रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विशेष एनएसएस कैंप का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप से विद्यार्थियों में राष्ट्र और समाज सेवा का भाव जागृत होता है। छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्यों को लेकर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज प्रांगण में अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज में आयोजित मेहंदी, क्ले, कहानी और बेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाली छात्राओं नरगिस, साहिला, ईशिका, अंशिका और वर्षा को मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता उद्यमी प्रमोद मित्तल और संचालन प्रबंधक विनोद सिंघल ने किया। अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्राचार्या डॉ. अनीता रानी, थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव, कार्यक्रम अधिकारी सरिता रानी, कोमल गौतम, जनेश्वर दास, अजय वर्मा, प्रशांत त्यागी, मिथुन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें