फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कक्षाओं में प्रवेश नहीं करा रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। इंटर कॉलेजों में हाइस्कूल औॅर इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बावजूद 30 फीसदी विद्यार्थियों ने नई कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए पांच अगस्त पंजीकरण की अंतिम तिथि है। इतना ही नहीं छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटर का अंकतालिकाएं लेने विद्यालय भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांधी इंटर कॉलेज में 198 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है। लेकिन 30 फीसदी विद्यार्थियों ने 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है। यही हाल अन्य कक्षाओं में है। जो बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं वे भी अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कमोबेश हर विद्यालय की यही स्थिति है। प्रधानाचार्य डा. मनोज गुप्ता ने बताया कि बोर्ड ने पहली बार हाईस्कूल और इंटर की कच्ची अंक तालिकाएं नेट पर भेजी थी। विद्यार्थियों को संशोधन के लिए अंतिम तिथि निकल गई है। लेकिन कोई भी अंक तालिकाएं लेने विद्यालय नहीं पहुंचा है। छात्र-छात्राओं की प्रवेश के प्रति रुचि नहीं दिखाने से प्रबंध तंत्र परेशान है। बताया कि कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। यदि इस तिथि तक छात्रों ने पंजीकरण नहीं कराया, तो परीक्षाओं में बैठना मुश्किल हो सकता है। कक्षा सात, आठ, नौ और 11 में यही हाल है।
गांधी बालिका इंटर कॉलेज में पौधारोपण
चरथावल। गांधी बालिका इंटर कॉलेज प्रागंण में प्रबंधक और भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने छायादार पेड़ लगाया। बताया कि मंगलवार को लगाए गए पेड़ की देखभाल जीवनपर्यंत करने का उन्होंने संकल्प लिया है। पौधरोपण से ही पर्यावरण को संतुलित बनाया जा सकता है। प्रधानाचार्या अनीता गौतम, संजय कंसल, राजू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें