फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांधा शमा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नालंदा पब्लिक स्कूल में सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में 12 के अग्रज विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंध तंत्र ने कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद कार्यक्रम रखा। वहीं विदाई के मौके पर कक्षा-12 के अग्रज विद्यार्थियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया। कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत, भाषण और डांस आदि रंगारंग प्रस्तुति से दाद बटोरी। विद्यार्थियों के आकर्षक और रंग बिरंगे परिधानों ने मनमोह लिया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि कॅरियर में प्रत्येक विद्यार्थी लक्ष्य तय करे और कामयाबी पाने के लिए जुट जाए। अनुशासन, एकाग्रता और कड़ी मेहनत से कोई लक्ष्य दूर नहीं है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ज्ञिज्ञासा रखें। स्कूल एमडी विनेश त्यागी, डायरेक्टर, प्रवीण त्यागी, पंकज त्यागी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें