छात्र-छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। एसडी कॅालेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज तथा रेडियो एसडी 90.8 एफएम की ओर से चलाए जा रहे अभियान में छात्र-छात्राओं ने लोगों को कोरोना वायरस से जागरूक किया। साथ ही बचाव के लिए सैनिटाइजेशन के बारे में बताया।
भोपा रोड स्थित कालेज के गेट पर जनता के मध्य जाकर उन्हें हैंडवॉश कराकर सैनिटाइज किया। डा सिद्धार्थ शर्मा, डॉ अरविंद कुमार ने टीम का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव का एक उपाय सावधानी बरतना भी है। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई आदेश भी दिए जा रहे हैं जैसे कि भीड़ में जाने से मनाही है तथा अब सैनिटाइजर को लेकर लोगों में बहुत जागरूकता बढ़ी हैं और लोगों ने ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नागरिक ज्यादा से ज्यादा सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डा क्षितिज अग्रवाल, विमल कुमार भारती, आसिफ, प्रवीन, ईशान अग्रवाल, चारू भारती, शुंभागी गोयल, पल्लवी, राबिया, आरजे सानू, कबीर, नंदिनी, शिखा, सिमरन, अक्षी, गुलशन, आशीष, सोनू कुमार, राहुल, अतुल, सुबोघ कुमार, विनय कुमार, रोहित, विकास कुमार, आरिफ, अमित अंकित आदि का सहयोग रहा।