संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। केके जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष पीके जैन रहे। उन्होंने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान के विषय में बताया। मुकेश कुमार जैन ने संविधान में स्वतंत्रता और समानता के अधिकार की बात कहते हुए नागरिकों को मिल जुलकर रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता मनोज कुमार जैन ने की। संयोजिका नीतू वशिष्ठ, प्राचार्या प्रोफेसर रीना, धनेश कुमार जैन, संजीव कुमार जैन उपस्थित रहे।
उधर, संयोजिका नीतू वशिष्ठ ने बताया कि भारत रत्न और भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत महाविद्यालय में सर्वशिक्षा अभियान और भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन डाॅ़ विशु ने किया।