फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नये नियम से छात्र कन्फ्यूजन में

विज्ञापन
डीएवी डिग्री कालेज में गलत प्रश्न पत्र को लेकर हंगामा करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के नए नियम से विद्यार्थी उलझन में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में लगे सेंटर में दीनदयाल कॉलेज के छात्रों ने न्यू की जगह ओल्ड पेपर दे दिया। पेपर के अगले दिन 13 छात्र शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे। प्राचार्या ने छात्रों की एप्लीकेशन पर विश्वविद्यालय को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

जिले के बीएड कॉलेज का सेंटर यहां डीएवी कॉलेज है। बुधवार को यहां बीएड का पेपर था। विश्वविद्यालय ने इस बार कुछ पेपर में छूट दी है। पेपर कम किए गए हैं। जिले के आठ कॉलेजों के 683 छात्र-छात्राओं ने एक साथ परीक्षा दी। बृहस्पतिवार को दीनदयाल कॉलेज के 13 स्टूडेंट डीएवी कॉलेज में पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न्यू की जगह ओल्ड पेपर दे दिया गया। न्यू पेपर 60 अंक का और ओल्ड 40 अंक का है। इस पर प्राचार्या ने कहा कि वह लिखकर दे दें विश्वविद्यालय को भेज देंगे। छात्रों ने लिखकर दिया और मामला विश्वविद्यालय भेज दिया गया। प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने बताया कि छात्र पेपर देने के दौरान समझ ही नहीं पाए उन्हें कौन सा पेपर लेना है। केवल एक ही कॉलेज के छात्रों का प्रकरण सामने आया है। विश्वविद्यालय दिए गए पेपर के आधार पर अंक दे सकता है। इसी पेपर के आधार पर अंक देने हैं या दोबारा परीक्षा करानी है यह निर्णय विश्वविद्यालय को लेना है। महाविद्यालय की कोई गलती नहीं है। छात्र ने जो पेपर मांगा उसे वही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें