पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी का कोरोना से बचाव पेंटिग बनाकर संदेश देती शारदेन स्कूल की छात्रा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया पृथ्वी दिवस
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन के तहत चल रही सुरक्षित रहने की लड़ाई में एमजी पब्लिक स्कूल द्वारा डिजिटल लर्निंग के माध्यम से छात्र- छात्राओं को घर पर रहकर ही शिक्षा ग्रहण कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में एमजी पब्लिक स्कूल द्वारा डिजिटल क्लास के माध्यम से 50 वां विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन एक्टिविटी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पृथ्वी और उसके पर्यावरण को कैसे बचाएं इसके लिए अपने सुंदर विचार रखे और पोस्टर बनाकर प्रतिभा प्रदर्शित की। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने इस एक्टिविटी में भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बताया कि इस एक्टिविटी के साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए पौधरोपण भी कराया गया।
पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेते छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पृथ्वी दिवस पर पेटिगं बनाती मदर्स प्राइड स्कूल की छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR