एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में ‘आजादी की 70वीं वर्षगांठ’ के उपलक्ष्य में समारोह किया गया। कॉलेज प्रांगण में बीटीसी छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदों के बलिदान को उकेरा गया। साथ ही बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
कॉलेज डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदश्रन की सराहना के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम में से विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति की भावना जाग्रत होती है। प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश के शहीदों एवं उनके बलिदान व आत्मत्याग का स्मरण होता है। छात्र-छात्राओं ने शहीदों के बलिदान के विषय पर रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए। मौके पर प्राचार्या बबली तोमर, राजीव कुमार, वरुण कुमार, प्रिया गोयल, रूपम सक्सेना, श्वेता नामवेद आदि का सहयोग रहा।
शहीदों के बलिदान का स्मरण किया
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ’याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ’भारत छोड़ो दिवस’ और ’जलियावाला बाग कांड’ में शहीद हुए वीरों के बलिदानों का स्मरण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं देशभक्ति कार्यक्रम से शहीदों के बलिदान को याद किया।
प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमें अपनी आजादी के इतिहास के बारे में जानने का अवसर मिलता है, साथ ही आगे इसे बनाए रखने के लिए भी प्रेरणा मिलती है। हम उन सभी वीरों के कृतज्ञ है, जिनके बलिदानों से हमें आजादी मिली। डॉ. दीपक मलिक, डॉ. रावि जैन, डॉ. रवि अग्रवाल, मोहिनी पंवार, डॉ. नावेद अख्तर, मोनिका कटारिया, दयाशंकर शुक्ला, पूनम शर्मा, कमर रजा, निमेष चौधरी, कृष्ण कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन साक्षी ने किया।