फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल की गर्म राख में दबकर मजदूर की मौत 

Wed, 10 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पेपर मिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौली रोड स्थित पेपर मिल में कोयले की गर्म राख के नीचे दबकर मजदूर झुलस गया। घंटों बाद मजदूर के राख में दबे होने का पता चला। मजदूर के साथी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खीरी लखीमपुर में मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। 
विज्ञापन


जौली रोड स्थित पेपर मिल में खीरी लखीमपुर निवासी मजदूर सुनील (35) पुत्र पहाड़ी बायलर पर कोयला डालने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह बायलर में कोयला डाल रहा था, तभी ऊपर से गिरी गर्म राख के नीेचे वह दब गया। काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर साथियों ने उसकी तलाश की तो राख के बाहर उसके पैर दिखाई दिए।

मजदूरों ने उसे राख के नीचे से निकाला और उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने खीरी लखीमपुर में उसके परिजनों को सूचना कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें