फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राएं हुए निपुण, ओएमआर सीट से हांफ गया परख

विज्ञापन
विज्ञापन
60,000 विद्यार्थियों के सापेक्ष 41251 छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट एप पर अपलोड हो पाई
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरगनर। निपुण मूल्यांकन परीक्षा के पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ ओएमआरशीट के जरिए परीक्षा दी। तकनीकी समस्याओं के चलते 60,000 विद्यार्थियों के सापेक्ष 41251 छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट एप पर अपलोड हो पाई। वहीं ओएमआर शाीट को परख एप पर अपलोड करने में शिक्षकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
जनपद में 951 परिषदीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कक्षा-एक से लेकर तीन तक के लगभग 60000 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार ओएमआर सीट पर गोले भरने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

कुछ ने शिक्षकों की मदद से तो कुछ ने खुद ही ओएमआर शीट पर जवाब अंकित किए। शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों ने निपुण परीक्षा को पूरे उत्साह के साथ दिया। नामांकित विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन स्कूल जरूर भेजने के लिए लगातार संपर्क कर रहे थे।


-तकनीकी समस्याओं से जूझते दिखे शिक्षक
परीक्षा के बाद ओएमआर शीट स्कैन कर शिक्षकों को एप पर अपलोड करनी थी। अधिकतर विद्यालयों के शिक्षकों के सामने तकनीकी समस्याएं आईं। कहीं इंटरनेट स्पीड तो कहीं बच्चों के डाटा फीडिंग में खामियां नजर आईं। समस्या की जानकारी शिक्षकों ने कंट्रोल रूम को दी।
परिषदीय विद्यालय प्राथमिक पूर्वी विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करने में दिक्कत आई। कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो इंटरनेट स्पीड की वजह बताई गई। कहा गया कि थोड़ी देर बाद फिर कोशिश करें।
नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खालापार के अध्यापक आदेश पंवार बताते हैं कि परीक्षा के बाद अपलोड करने के काम में काफी समय लगा। तकनीकी समस्याओं की वजह अपलोड करने में दिक्कत आई।



ओएमआर शीट को दो माह तक रखना है सुरक्षित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के बाद सभी स्कूल ओएमआर शीट को दो माह तक सुरक्षित रखें। विद्यालयों में ओएमआर शीट की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




-ब्लाॅकवार किया गया निरीक्षण
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। सभी ने परीक्षा स्थल पर पहुंचकर स्कूलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी भी मुस्तैदी से परीक्षा में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें