फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र सुसाइड: पंचायत में 48 घंटे में गिरफ्तारी, बहन को नौकरी का दिया भरोसा, जानें उज्ज्वल के साथ कब क्या हुआ

Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News:  डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्जवल राणा ने प्राचार्य और पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्मदाह कर लिया। इसे लेकर कॉलेज के सामने छह घंटे पंचायत चली। 
विज्ञापन
1 of 8
पंचायत में बोलते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के गेट पर बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा का शव रखकर छह घंटे पंचायत चली। पश्चिम उत्तर प्रदेश के खाप चौधरियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने व्यवस्था की नाकामी पर नाराजगी जाहिर की। 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी, बहन सलोनी राणा को नगर पंचायत बुढ़ाना में नौकरी, कॉलेज की जांच और परिवार की आर्थिक सहायता के आश्वासन पर पंचायत के सहमति देने पर अंतिम संस्कार करा दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 8
तिरंगे में लपेटकर रखा उज्जवल का शव। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह से ही कॉलेज के गेट पर छात्रों और ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। किसान संगठनों, राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस से छात्र का शव कॉलेज के गेट पर लाया गया तो गम और गुस्से का माहौल बन गया।
 
विज्ञापन

3 of 8
पंचायत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सपा विधायक पंकज मलिक, विधायक अजय कुमार, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की मौजूदगी में पंचायत ने छात्र का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
 

4 of 8
पंचायत को संबोधित करते पूर्व मंत्री सईदुज्जमां। - फोटो : अमर उजाला
पंचायत ने एलान किया कि छात्र की मौत सिस्टम की नाकामी है। पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र नेताओं की 10 सदस्यीय कमेटी ने 10 मांगें पंचायत और प्रशासन के सामने रखीं।
 
विज्ञापन

5 of 8
पंचायत को संबोधित करते गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव समेत अन्य अधिकारी पंचायत में पहुंचे और मांगों पर सहमति जताई। भरोसा दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। छात्र के चाचा सचिन राणा ने सहमति दी, जिसके बाद गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने छात्रों को समझाकर शांत किया। करीब छह घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन

6 of 8
बुढ़ाना में अपनी आपबीती सुनाता छात्र उज्जवल राणा - फोटो : वीडियो ग्रैब
पंचायत में इन मांगों पर भी बनी सहमति
-मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एक दिन रहेगा शोक।
-कॉलेज में लगेगी छात्र की प्रतिमा, किसी गेट का नामकरण भी किया जाएगा।
-शासन की ओर से भी दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता।
-सामाजिक लोगों ने अलग-अलग करीब 50 लाख का किया एलान।

तिरंगे में लपेटकर रखा गया छात्र का शव
छात्र उज्ज्वल का शव कॉलेज के गेट पर पहुंचा। इसके बाद साथी छात्रों ने तिरंगे में लपेटकर शव रखा। शिक्षा के अधिकारी के लिए बलिदान के पोस्टर भी लहराए गए।
 
विज्ञापन

7 of 8
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा - फोटो : फाइल फोटो
बढ़ाई जाएगी धारा, सात हुए आरोपी...वारंट की तैयारी
उज्ज्वल राणा (20) की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। मुकदमे में एक और आरोपी का नाम शामिल करने की तैयारी है। आरोपियों के गैर जमानती वारंट के लिए पुलिस ने अदालत में प्रार्थनापत्र भी दाखिल कर दिया है। जांच के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी के माध्यम से तलाश चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

8 of 8
बुढ़ाना में उज्जवल राणा के घर के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उज्ज्वल राणा के साथ किस दिन क्या हुआ
06 नवंबर- परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।
07 नवंबर- प्राचार्य और अन्य लोगों पर पिटाई-उत्पीड़न का आरोप लगाया।
08 नवंबर- छात्र ने कॉलेज के कमरे में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
09 नवंबर- बुढ़ाना में हंगामा, सफदरजंग में उपचार के दौरान छात्र की मौत।
10 नवंबर- डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा, छात्र का अंतिम संस्कार।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में तैनात दो इंजीनियर की मौत, जानें क्या है पूरा मामला    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें