मुजफ्फरनगर में फीस के विवाद ने छात्र की जान ले ली। छात्र उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा ने दोबारा लिखाए मुकदमे में हाल बताया है। प्राचार्य और पुलिस पर अभद्र व्यहवार करने का आरोप लगाए हैं।
मुजफ्फरनगर में फीस के सिर्फ पांच हजार रुपये जमा कराने के विवाद ने छात्र उज्ज्वल राणा की जान ले ली। मृतक की बहन सलोनी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में स्कूल प्रबंधन, पुलिस के उत्पीड़न और संवेदनहीनता का आरोप लगाया गया।
सलोनी के अनुसार, प्राचार्य प्रदीप कुमार ने उज्ज्वल से यहां तक कहा कि कॉलेज तेरे बाप की धर्मशाला नहीं है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उज्ज्वल की पिटाई की और जेल भेजने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
2 of 16
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
आहत और अपमानित उज्ज्वल ने कॉलेज में ही आत्महत्या की धमकी दी थी। अमानवीयता की हद तो तब हो गई जब प्राचार्य और पीटीआई ने कहा कि कल करता तो आज आत्महत्या कर ले।
जो बचाने आएगा, उसे रेस्टीकेट कर देंगे
इतना ही नहीं जब उज्ज्वल ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली तो आरोपियों ने कहा कि जो बचाने आएगा, उसे रेस्टीकेट कर दिया जाएगा। इसके बाद भी कुछ छात्रों ने उसे प्रयास किया, जिसके चलते उनके हाथ और बैग जल गए।
4 of 16
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा
- फोटो : फाइल फोटो
सलोनी राणा ने डीएवी कॉलेज में हुए घटनाक्रम में बताया कि उज्ज्वल ने फीस जमा करने के लिए मोहलत मांगी थी लेकिन प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज तेरे बाप की धर्मशाला नहीं है। उन्होंने धक्के देकर कार्यालय से निकाल दिया। इसके बाद इशारा कर पीटीआई संजीव कुमार से पिटाई कराई गई।
विज्ञापन
5 of 16
छात्र उज्ज्वल राणा का फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उज्ज्वल चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन प्राचार्य ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत ने भी छात्र की पिटाई की और जेल भेजने की धमकी देते हुए कि कॉलेज को धर्मशाला समझ रखा है।
विज्ञापन
6 of 16
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में जांच के लिए पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा
- फोटो : पुलिस
प्रबंधक, प्राचार्य ने कहा, आरोप बेबुनियाद
कॉलेज प्रबंधक अरविंद गर्ग ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि छात्र पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया गया। सिर्फ आधी फीस जमा करने के लिए शिक्षकों ने कहा था। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने भी मारपीट के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने तो खुद ही पुलिस को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
7 of 16
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
डीएवी कॉलेज पर धरना कोतवाली का किया घेराव
फीस जमा करने के विवाद में पिटाई से आहत छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह करने के मामले में जनपद जाट महासभा ने डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के सामने धरना-प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
8 of 16
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कॉलेज से कोतवाली पहुंचे और चेतावनी दी कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र उज्ज्वल की बहन को बुलाकर दो लाइन में रिपोर्ट दर्ज करवा ली गई।
9 of 16
बुढ़ाना में अपनी आपबीती सुनाता छात्र उज्जवल राणा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इससे पुलिस की मानसिकता का पता चलता है। इसके बाद उज्ज्वल की बहन ने कोतवाली में सीओ को तहरीर दी। इस मौके पर जयवीर सिंह, राकेश बालियान, विनीत, ओमकार व प्रमोद मलिक मौजूद रहे। बाद में युवा रालोद के जिलाध्यक्ष गज्जू पठान, सुरेंद्र सहरावत, संयम पंवार, सकुल सहरावत व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक और छात्र नेता नितेश ने भी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई।
10 of 16
student Ujjwal sets himself
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में बागपत जिले के भड़ल निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा को पांच हजार रुपये की फीस के लिए प्राचार्य ने पीटा। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इससे क्षुब्ध हुए छात्र ने कॉलेज की कक्षा में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। मेरठ के सरधना निवासी प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
11 of 16
सीओ को तहरीर देती उज्जवल की बहन सलौनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले वीडियो में लगाए आरोप
बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान में परिवार के साथ रह रहे उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले जारी वीडियो में आरोप लगाया कि सात नवंबर को प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने ऑफिस बुलवाया और यूनिवर्सिटी फीस के नाम पर पांच हजार रुपये जमा करने की बात कही।
12 of 16
बुढ़ाना में उज्जवल राणा के घर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने प्राचार्य को बताया कि वह परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा कर चुका है। एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान मिलने पर कॉलेज की फीस भी जमा करा देगा। इसपर प्राचार्य ने पहले अपने दफ्तर में गाली गलौज करते हुए पीटा और उसके बाद कॉलेज के गेट पर लाकर उसकी पिटाई की।
13 of 16
छात्र के घर के सामने बैठे पूर्व विधायक व भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री, एसडीएम और पुलिस से शिकायत की। कॉलेज पहुंची पुलिस ने भी उसके साथ बदसलूकी की। अगले दिन शनिवार को छात्र उज्ज्वल कॉलेज पहुंचा और सुबह करीब 11 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। साथी छात्रों ने किसी तरह आग बुझाई और करीब 80 फीसदी जले छात्र को सीएचसी से गंभीर हालत में पहले मेरठ फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
14 of 16
कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाल नोंचे, गाली दी और पीटा
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा ने वायरल वीडियो में कहा कि मेरे साथ ऐसी घटना हुई, जिसने मुझे तोड़कर रख दिया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया। मुझे गाली दी, मेरे बाल नोंचे और मेरी पिटाई की। मैंने सिर्फ गरीब और असहाय छात्र, जो फीस नहीं होने के कारण परीक्षा फार्म जमा नहीं कर पा रहे थे, उनकी मदद करने के लिए आवाज उठाई थी।
15 of 16
कोतवाली में मौजूद जाट महासभा तथा रालोद के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी सजा अपमान कर और डरा-धमकाकर दी गई। न्याय की बात की तो कॉलेज में पुलिस बुला ली गई। पुलिसकर्मी धर्मवीर, नंद किशोर और विनीत, जिनसे मुझे मदद की उम्मीद थी, उन्होंने भी मुझे गालियां दी। मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की। इन सबके शब्दों ने मेरी आत्मा को गहरी ठेस पहुंचाई है।
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना पर पहुंचे जाट महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
मुझे तोड़ दिया। ईमानदारी और कानून के प्रति सच्चाई की कड़ी टूट गई है। मैं खुद से ही सवाल पूछने लगा हूं कि क्या सच्चाई के लिए आवाज उठाना गलत है। में दर्द से गुजर रहा हूं लेकिन डरूंगा नहीं। यदि में आत्महत्या करता हूं तो इसका दोष प्राचार्य, पुलिसकर्मी नंद किशोर, धर्मवीर और विनीत पर होगा।