फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कडी कार्यवाही: डीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक में मौजूद उद्योग बन्धु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में हो रहे जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण को लेकर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और उद्यमियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में ईंट-भट्टे, पेपर मिल, चीनी मिल एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं, जिनसे समय-समय पर अपशिष्ट के रूप में जल तथा वायु का प्रदूषण कारित होता है। एनसीआर में स्थित होने के कारण जनपद मुजफ्फरनगर पर्यावरण प्रदूषण को लेकर संवेदनशील जनपद है। प्रदूषण की समस्या को लेकर प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। उन्होने कहा कि पानी, हवा व जल का प्रदूषण मुक्त होना आवश्यक है। प्रदूषण के कारण प्रकृति व मानव को काफी नुकसान हो रहा हैं। लोग गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। उन्होने कहा कि उद्यमियों को इस प्रदूषण पर रोक लगानी होगी। जल प्रदूषण के कारण कई गांवो में पानी दूषित भी हुआ है। उन्होने कहा कि उद्यमी संयुक्त रूप से फैक्टरी संस्थान द्वारा बहाये जा रहे अपशिष्ट का नाले पर जाकर निरीक्षण करे। शिकायत मिल रही है कि कुछ फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप मे पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अवसर पर उघमियों ने डीएम को आश्वस्त किया कि अगर कही कोई कमी है तो उसे दूर किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी उद्यमियों के साथ बैठक कर इस प्रदूषण की समस्या का निदान किया जायेगा। शहर के प्रमुख उद्यमी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें