फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आवारा कुत्तों पर लगेगा अंकुश, बनेगा डॉग शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहर के आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने जा रही है। शीघ्र ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही वहलना क्षेत्र में शेल्टर होम का निर्माण कराकर आवारा कुत्तों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने जा रहा है। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का अनुरोध किया गया है। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से हाल मेंं ही प्रस्ताव स्वीकृत कर वहलना क्षेत्र की 250 वर्ग गज भूमि में डॉग शेल्टर होम निर्माण का खाका तैयार किया गया है। जिसके लिए 6.5 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। नसबंदी के बाद कुछ दिनों के लिए आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर होम पर रखा जाएगा जबकि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदी जाएंगी। जिसके लिए करीब 19.97 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें