फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही

Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार शाम को आई तेज आंधी में जानसठ रोड पर पेड़ गिरने से मीरापुर के गांव मुझेडा सादात के युवक जीशान की मौत हो गई। आंधी से जिले में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। सोमवार को प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये के चेक दिए। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, आंधी से तितावी में भी दीवार गिरने से परिजन घायल हुए। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


रविवार शाम मीरापुर के गांव मुझेडा सादात निवासी जीशान (22) की आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आकर मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सदर तहसील के नायब तहसीलदार शिव अवतार सिंह ने चार लाख रुपये का चेक मृतक की मां शमशीदा को सहायता राशि के रूप में दिया। मुझेडा सादात निवासी जीशान पुत्र मुन्ना जानसठ रोड पर निराना की एक चमड़ा फैक्ट्री में बिजली मैकेनिक के रूप में काम करता था। रविवार शाम वह अपने साथी के साथ किसी काम से फैक्ट्री से कुछ सामान लेने के लिए हाइवे तक आया था।

इसी वक्त आंधी के दौरान हाइवे के किनारे खड़ा पेड़ जीशान की बाइक पर गिर गया। जीशान गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के आनंद अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम  गमगीन माहौल में शव को दफना दिया गया।  
विज्ञापन


चरथावल के गांव पावटी निवासी रियासत दहचंद गांव से अपने बेटे आजाद को बाइक पर लेकर गांव जा रहा था। गांव से पास रजवाहे की पटरी पर पहुंचेने पर तेज आंधी में दोनों के ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में पिता रियासत की मौत हो गई तथा बेटा आजाद घायल हो गया। सोमवार को सदर तहसील के तहसीलदार रणजीत सिंह ने गांव पहुंच कर मृतक की पत्नी नसरीन को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये का चेक दिया।

तितावी में विवार  शाम जब आंधी आई तो तब  सैदपुरा खुर्द गांव की पाल बस्ती में मोहम्मद सगीर सैफी की पत्नी मुनाजरा खाना बना रही थी। सगीर बच्चो संग मकान के अंदर लेटा हुआ था। तभी अचानक आंधी और बारिश के दौरान सगीर की मकान की
आधी दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मकान की छत का एक हिस्सा सगीर के बच्चो साकिर, समीर, साहिबा, तमन्ना के ऊपर गिर गई। इसमें साकिब व समीर बुरी तरह छत में दब गए। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और छत बल्ली के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला।

साकिब व समीर को  निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।  खतौली में मोहल्ला बालाजीपुरम में मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से रविंद्र पुत्र गिरवर उसकी पत्नी सीमा व बेटा आर्यन घायल हो गए। उधर, रतनपुरी में तेज आंधी के कारण सिकंदरपुर बिजलीघर से जुड़े बड़सू, सिकंदरपुर, रामपुर, चंदसीना, घनश्यामपुरा, समौली, कैलाशनगर, रतनपुरी, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी आदि दर्जनों गांवों की रविवार की रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बाधित होने से ग्रामीणों का गरमी से हाल बेहाल है।

तेज आंधी में खंभे टूटे, तार टूटे, दीवार गिरी,
खतौली। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। कई जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए। पेड़ों के टूटकर गिरने से बिजली के तार टूटे। कॉलोनी की दीवार भरभरा कर गिर गई। कार अनियंत्रित हो नाले में जा गिरी। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। नगर एवं क्षेत्र में रातभर बिजली बाधित रही।

सोमवार की सुबह तारों को जोड़ने पर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। रविवार की शाम आंधी के साथ हुई बारिश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। बुआड़ा रोड पर बिजली का खंभा टूट गया। इसके अलावा जानसठ रोड पर भी बिजली का खंभा सड़कों के किनारे खड़े पेड़ टूटकर तारों पर जा गिरे। इस कारण सड़कों पर यातायात भी घंटों बाधित रहा। बिजली के खंभे व तारों के टूटने से नगर एवं क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार की सुबह बिजली आपूर्ति हो सकी। जानसठ तिराहे पर तेज आंधी में ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार नाले में जा गिरी।

कार सवार चार लोग मिंटू निवासी गांव खुजेड़ा व उसका साथी रविंद्र सहित अन्य दो साथी भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला। कार सवार लोग जानसठ जा रहे थे। वहीं, आवास विकास कालोनी में दीवार भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें