फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुगाना बस अड्डे पर छाया रहा संनाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के कारण सहमे हुए हैं यात्री
विज्ञापन

बुढ़ाना। फुगाना बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को बेकाबू कैंटर ने कुचल दिया था। इस हादसे में दो महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई थी। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के दूसरे दिन भी सोमवार को बस अड्डे पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

फुगाना बस अड्डे पर रविवार को सुबह करीब नौ बजे गांव फुगाना व क्षेत्र के गांव खरड़, खेड़ामस्तान, करौंदा महाजन, भौरा कलां व सिसौली सहित कई गांवों के यात्री विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए बस के इंतजार में खडे़ हुए थे। रोजाना की भांति रविवार को भी मेरठ-करनाल हाइवे पर फुगाना बस अड्डे पर सड़क किनारे दोनो ओर खडे़ यात्री अपनी-अपनी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आए बेकाबू कैंटर ने बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को कुचल डाला। इस घटना में दो महिलाओं सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई थी। एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे के बाद से फुगाना बस अड्डे पर आज दूसरे दिन भी सन्नाटा छाया रहा। बस अड्डे पर फलों की ठैली लगाने वाले ग्रामीण व दुकानदार हादसे के कारण आज भी सहमे हुए दिखाई दिए। घटना को लेकर फुगाना गांव के अलावा आस पास के गांवों में भी हादसे का भय व्याप्त रहा। फुगाना के प्रधान जितेंद्र मलिक, गांव खेड़ामस्तान निवासी सोमपाल मलिक ,खरड़ निवासी नितिन मलिक, गांव करौंदा निवासी अरविंद आदि का कहना है कि फुगाना बस अड्डा गांवों का मुख्य बस अड्डा है। यहां से अन्य यात्रियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र व छात्राएं भी बस का इंतजार करती रहती हैं। इस हादसे से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें