फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवट फाटक रोड पर डलवाया पत्थर

विज्ञापन
ांधी कालोनी सरवट फाटक रोड से गुजरते स्कूली बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सरवट फाटक रोड पर डलवाया पत्थर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड की बदहाली दूर करने के लिए यहां पर पत्थर डलवा दिया गया है। 16 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने मार्ग की बदहाली की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड से आवागमन करने वाले लोगों के लिए यहां पर हो रहा जलभराव मुसीबत का सबब बना हुआ था। लंबे समय से यहां के लोग इस समस्या से जूझ रहे थे। राज्यमंत्री कपिलदेव ने सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बाद यहां पर पत्थर डलवा दिया गया है। हालांकि अभी समस्या का समाधान पूरी नहीं हुआ है, लेकिन पत्थर डाले जाने से आवागमन में सुविधा हो गई है। बारिश के बावजूद इस मार्ग से लोग आसानी से निकलने लगे हैं। स्थानीय निवासी मान सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान नाले और सड़क के निर्माण हो जाने से ही होगा, लेकिन तात्कालिक रूप से थोड़ी राहत मिल गई है। दीपक कुमार ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कि वर्षों से स्थानीय लोग इस समस्या से जूझ रहे थे। अब इसके समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें