फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन की किस्त चुकाने को उड़ाई लग्जरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन की किस्त चुकाने को उड़ाई लग्जरी कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर शनिवार दोपहर बच्चे को कार से नीचे उतारकर एक युवक कार लेकर चल दिया। कार मालिक ने घटना को देख शोर मचाते हुए कार को पीछा कर रोकते हुए आरोपी को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने लोन की किस्त चुकाने के लिए कार चोरी करने की जानकारी दी, जिसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के बसंत विहार निवासी विनोद वर्मा शनिवार दोपहर अपने बेटे के साथ होंडा सियाज कार लेकर किसी काम से रोडवेज बस स्टेंड पर गए थे। यहां उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और बच्चे को उसी में छोड़ काम से चले गए। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और कार में मौजूद बच्चे को नीचे उतारकर कार लेकर रेलवे रोड की तरफ चल दिया। तभी विनोद वर्मा मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए कार का पीछा कर कुछ दूरी पर उसे रोककर आरोपी युवक को भी पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्थान प्रांत के जिला अलवर निवासी रामबीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर लोन की किस्त चुकाने का दबाव था, जिसके चलते उसने कार चोरी की थी। पुलिस ने विनोद वर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रामबीर को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें