जानसठ। गांव वाजिदपुर कव्वाली में सऊदी अरब के कुछ जमातियों के ठहरने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की तो, खबर झूठी निकली।
दिल्ली निजामूददीन मरकज प्रकरण से जुड़े तब्लीकी जमात से जुड़े सऊदी अरब के कुछ जमातियों के गांव वाजिदपुर कव्वाली में ठहरने होने की खबर फैली। सऊदी अरब के जमातियों के ठहरने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि गांव वाजिदपुर कव्वाली में सऊदी अरब के जमातियों के ठहने की खबर मिली थी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जमातियों के बारे में जांच की। जांच करने पर गांव के किसी भी दूसरे वर्ग के घर पर जमातियों के ठहरने की जानकारी नहीं मिली। इसके बावजूद बाहर जमातियों को लेकर निगरानी की रखी जा रही है।