फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 केंद्रों पर होगी राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में परीक्षा संबधी बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह तक एवं दूसरी पाली में ढाई से साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम सीबी सिंह ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों सहित सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। विद्यालयों के चारों और चार दीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होगी। विद्युत की स्थाई व्यवस्था न होने की दशा में पूरे परीक्षा काल में अनिवार्य रूप से जेनरेटर की व्यवस्था रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगेगा और 24 घंटे संचालित रहेगा। सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेंगे।
सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि वह अपने केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटा पूर्व पहुंच जाए। विद्यालय के प्राचार्य-प्रधानाचार्य परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक का कार्य करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी एवं सभी अधिकारी अपनी तैयारी परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर जरूरत अनुसार आवश्यक वस्तुओं की शीघ्र ही पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि पेयजल व शौचालय आदि भी साफ सुथरे हो। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने अपने केंद्रों पर पैनी नजर बनाये रखें। परीक्षा शांति व्यवस्थाओं के साथ चलेगी और परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

आयोग द्वारा समन्वय प्रेक्षक लखनलाल शिवहरे ने कहा आयोग के जो दिशा-निर्देश है उनका शत-प्रतिशत पालन किया जाये, अगर किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाना अनिवार्य होगा। एसडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सभी एसडीएम, केंद्र व्यवस्थापक और सभी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें