फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में ड्यूटी दौरान एसएसआई का ह्रदय गति रूकने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में एसएसआई की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली में तैनात वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) इंद्रपाल सिंह (50 वर्ष) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। एसएसआई की अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी ने जनपद में होली मिलन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
विज्ञापन

सन 1990 बैच के दरोगा इंदरपाल सिंह जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआंका के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं जो वर्तमान में नोएडा में रह रहे हैं। इंदरपाल सिंह करीब छह पूर्व स्थानांतरित होकर देवबंद कोतवाली में आए थे। शनिवार को कोतवाली में होली मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें सभी पुलिसकर्मी समेत अन्य कर्मचारी होली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। इससे वहां पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने इंदरपाल सिंह को तुरंत अपनी गाड़ी से सीएचसी में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल सिंह के अचानक निधन से देवबंद कोतवाली समेत जनपद के पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी आकाश तोमर और एसपी देहात अतुल शर्मा ने इंदरपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए होली मिलन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि एसएसआई इंद्रपाल सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें