मुजफ्फरनगर। श्री यादे प्रजापति कल्याण समिति के छात्रावास उत्तरी रामपुरी में श्री यादे प्रजापति जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। इस दौरान समाज में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक जागृति पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति, ऋषिपाल प्रजापति एवं मैनपाल प्रजापति ने श्री यादे प्रजापति के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुुुभारंभ किया। सपा के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति ने समाज उत्थान एवं छात्रावास निर्माण पर बल दिया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक जागृति बढ़ाने पर बल दिया।
किरनपाल प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, श्याम लाल प्रजापति, सुनील, वेदप्रकाश प्रजापति, विरेंद्र प्रजापति, राम निवास प्रजापति, पूरण प्रजापति, ब्रह्मपाल सिंह प्रजापति ने विचार रखे। मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति ने दो लाख रुपये, विशिष्ट अतिथि ऋषिपाल प्रजापति ने 50 हजार रुपये छात्रावास निर्माण को दिए। रमेशचंद प्रजापति ने आभार जताया। मौके पर ओमपाल सिंह प्रजापति, सत्यपाल प्रजापति, सोहनपाल प्रजापति, संजीव प्रजापति, जयपाल, इंद्रपाल, डॉ बिजेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।