हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक कार व साइकिल भी केंटर की चपेट में आ गए। इससे साइकिल सवार संधावली निवासी ऋषिपाल भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां सगे भाइयों आर्यन व प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, प्रिंस व ऋषिपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद आरोपी केंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
भीषण हादसे में एक साथ दो बेटों को खोने के बाद खतौली की तीर्थ कॉलोनी निवासी बिजली कर्मचारी लोकेश के परिवार में कोहराम मच गया। बिजली कर्मचारी के तीन बेटों में से अब केवल आठ साल का छोटा बेटा वासु ही रह गया है।
कस्बे की तीर्थ कॉलोनी निवासी बिजली कर्मचारी लोकेश के परिवार पर मंगलवार शाम गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हाईवे पर हुए हादसे में एक साथ दो बेटों की मौत की सूचना परिवार को मिली तो उनमें कोहराम मच गया।
परिवार की महिलाएं जहां दोनों बच्चों को याद कर बिलख रहीं थीं, वहीं मां कई बार बेसुध भी हुई, जिसे बमुश्किल अन्य महिलाओं ने संभाला। हादसे का शिकार हुए सगे भाइयों में बड़ा आर्यन (15) कस्बे के शिशु शिक्षा निकेतन में कक्षा आठ का छात्र था, जबकि छोटा प्रियांशु (15) इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था।
दोनों बेटे मंगलवार को रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने पहले गांव सहावली और वहां से बरात में गांव संधावली गए थे, जहां से किसी काम से हाईवे पर पहुंचते ही कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बिजली कर्मचारी के परिवार में अब केवल सबसे छोटा बेटा आठ साल का वासु ही रह गया है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीनों ही बालकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, जिसका खामियाजा दो सगे भाइयों को जान गंवाकर भुगतना पड़ा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/