फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: क्रिसमस डे पर विश्व शांति के लिए की गई विशेष प्रार्थना

Fri, 26 Dec 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मसीही समाज और गिरिजाघरों में क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में सुबह की विशेष सभा में मानवता के लिए विश्व शांति की कामना की गई। प्रभु यीशु के जन्म की चरनी झांकी आकर्षण केंद्र बनीं। बच्चों को केक और उपहार बांटे गए।
विज्ञापन

यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर शहर के सदर बाजार स्थित सेंट जॉन चर्च, सरवट गेट स्थित मेथोडिस्ट चर्च, सिविल लाइन स्थित गुड शैफर्ड चर्च को रंगबिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया।
सिविल लाइन स्थित चर्च के पादरी इग्निशियस मारिया ने बताया कि सुबह की विशेष सभा में विश्व और मानवता के लिए शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालु दूर दराज के क्षेत्रों से प्रार्थना और चर्च को देखने के लिए पहुंचे। चर्च मसीही समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी झांकी को देखने पहुंचे।
विज्ञापन

चर्च परिसर में मौजूद सभी लोगों को क्रिसमस केक वितरित किया गया। लोगों ने एक दूसरे को केक और मिठाइयां खिलाकर क्रिसमस तथा नए साल की बधाइयां दी। क्रिसमस मेला में दिखा महिलाओं का हौसला और हुनर : गांधी कॉलोनी स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित क्रिसमस मेले में लगाए गए स्टॉल पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी रही। उन्होंने हाथों से तैयार किए बेकरी आइटम, सौंदर्य प्रसाधन और घर के सजावटी समान से ग्राहकों की वाहवाही लूटी।
मेले में बेकरी आइटम के स्वाद ने लोगों को अपनी ओर खींचा। स्टॉल की संचालक आरती ने बताया कि उन्होंने और उनकी पड़ोसन ने मिलकर कुछ महीने पहले की काम की शुरूआत की है। घर की जिम्मेदारियों के बाद खाली समय में केक, मफिन, चॉकेलेट और टॉफियां तैयार करती हैं।
स्टॉल संचालक पावनी ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ रही हैं। खाली समय में क्रोशिए से पर्स और घर को सजाने के सामान तैयार करती हैं।
मेले की मुख्य अतिथि योग शिक्षक डॉ़ नीलम वर्मा, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल और ट्रस्ट पदाधिकारी मंजरी सिंघल ने महिलाओं की सराहना की और आगे बढ़ने के प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशक चारु भारद्वाज ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

खतौली चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें