फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

विज्ञापन
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर लोक नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज देश में निरंकुश तानाशाह सरकार चल रही है, जो किसानों, मजदूरों व युवाओं का दमन कर रही है। ऐसे में आज भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष से प्रेरणा लेकर निरंकुश सरकार को तानाशाही से रोकने का समय है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री उमाकिरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार और वरिष्ठ सपा नेता कुशलपाल त्यागी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जैसी महान शख्सियत ने 70 के दशक में निरंकुश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़कर देश को नई दिशा व दशा देने का काम किया था। जिला महासचिव जिया चौधरी, अब्दुल्ला राणा, राजीव बालियान, सत्येंद्र त्यागी, रविंद्र कुमार, उमादत्त शर्मा, सचिन अग्रवाल, शलभ गुप्ता, आशीष त्यागी और सत्यवीर त्यागी ने भी लोकनायक जयप्रकाश द्वारा किए गए आंदोलन की आवश्यकता जताई। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल, राशिद मलिक, संदीप धनगर, दर्शन सिंह धनगर, डॉ नूरहसन सलमानी, रामपाल सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें