फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आगे सपाई...पीछे सिपाही

विज्ञापन
सपा के धरने प्रदर्शन के दौरान गिरकर चोटिल हुए साजिद हसन : वीडियोग्रेब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक से कचहरी गेट तक पैदल मार्च किया। तीन जगह पुतलों को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने पुतले छीन लिए। सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाए। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। आमजन के हित में संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट और चरथावल विधायक पंकज मलिक के साथ पैदल मार्च करते हुए कचहरी के लिए रवाना हुए। पुलिस ने महावीर चौक पर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कचहरी गेट स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए।
यहां प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। एसएसपी ऑफिस के सामने से दो पुलिसकर्मी पुतला लेकर दौड़ते दिखाई दिया, पीछे नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता भी भागते दिखे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आयुक्त का फोटो लगा पोस्टर निकालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पोस्टर भी छीन लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान और धक्का-मुक्की होती रही। टाउनहॉल और महावीर चौक के पास भी पुतला छीन लिया गया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र उर्फ बॉबी त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव इलम सिंह, ठाकुर सुखपाल, नौशाद अली, विनय पाल, लतेश विधूड़ी, हाजी लियाकत, सत्यदेव शर्मा मौजूद रहे।

साजिद हसन चोटिल, कार्यकर्ता का कुर्ता फटा
पुलिसकर्मियों के साथ खींचतान में सपा नेता साजिद हसन गिरकर चोटिल हो गए। उनके हाथ में चोट लगी है। इसके अलावा कार्यकर्ता का प्रदर्शन के दौरान कुर्ता फट गया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

पुलिस ने की नाकाबंदी, जगह-जगह पहरा
सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा की मौजूदगी में पुलिसबल पैदल मार्च के रूट पर तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। महावीर चौक, प्रकाश चौक, आंबेडकर चौक पर पुलिस तैनात रही।

विधायक बोले, आयुक्त को देना चाहिए इस्तीफा
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी। पार्टी का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। मतदाता सूची में गड़बड़ियों और नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की जवाबदेही होनी चाहिए।

सपा के धरने प्रदर्शन के दौरान गिरकर चोटिल हुए साजिद हसन : वीडियोग्रेब

सपा के धरने प्रदर्शन के दौरान गिरकर चोटिल हुए साजिद हसन : वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें