फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में बेटे ने की गालीगलौज, पिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में बेटे ने की गालीगलौज, पिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव लालूखेड़ी में शराब पीने से मना करने पर इकलौते बेटे ने पिता के साथ भरी पंचायत में गालीगलौज की। बाद में पिता को घर में भी नहीं घुसने दिया। इससे आहत होकर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी किसान सुरेशपाल (65) के परिवार में पत्नी, दो विवाहित बेटियां और इकलौता विवाहित बेटा है। ग्रामीणों के अनुसार, बेटा आए दिन शराब पीकर किसान के साथ गालीगलौज करता था। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बेटे को समझाने के लिए गांव में पंचायत की थी, जिसमें रिश्तेदार भी मौजूद थे। आरोप है कि शराब छोड़ने के लिए कहने पर बेटे ने भरी पंचायत सुरेशपाल के साथ गालीगलौज की। इससे आहत सुरेशपाल उसी समय पंचायत से सीधे खेत पर चला गया था। शुक्रवार सुबह वह लौटा, तो बेटे ने घर में घुसने नहीं दिया। परेशान होकर सुरेशपाल फिर खेत पर चला गया। शुक्रवार देर रात पेड़ से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पांच बजे पड़ोसी खेत मालिक सुक्रमपाल ने गांव में जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लालूखेड़ी में इकलौते बेटे की प्रताड़ना के चलते किसान सुरेशपाल के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। घटना की तहरीर आती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राममोहन शर्मा, सीओ फुगाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें