फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा ने की एसआईआर की समीक्षा, चुनाव के लिए रहें सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव तक सजग रहने के निर्देश दिए गए।
सपा के राष्ट्रीय सचिव और एसआईआर समीक्षा प्रभारी प्रोफेसर भुवन जोशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। इसी का परिणाम है कि भाजपा फॉर्म नंबर 7 के जरिये वोट कटवाने में नाकाम रही।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को फॉर्म नंबर 6 से नई वोट बनवाने के लिए भी निर्देशित किया। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कई वोट गलत तरीके से बनाई गई हैं। इन्हें कटवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
सभी विधानसभा अध्यक्षों को पार्टी के बीएलए से संपर्क कर मतदाता सूची पर निगाह रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और प्रदेश सचिव ईलम सिंह ने भी नई वोट बनवाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद आजमगढ़ के पूर्व विधायक आलम बद्दी और जिला उपाध्यक्ष परवीन मलिक को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष बोबी त्यागी, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, नौशाद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, पंकज सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ नीटू, सादिक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें