फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार विकास नहीं करने दे रही : महेश शर्मा        

Wed, 28 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल में विकास कार्यों का शिलान्यास करते डॉ. महेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रताल में विकास कार्यों के लिए आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार विकास करने नहीं देती है। केंद्र सरकार के ढाई साल में किए गए कार्यों से देश बदल रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भाई के खातों में करोड़ों रुपयों का मिलना दर्शाता है कि बसपा में टिकट बिना पैसों के नहीं मिलता। शुक्रताल, विदुर कुटी और किला परीक्षितगढ़ के विकास के लिए सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह को 10.30 करोड़ को चेक सौंपा। 
विज्ञापन


शुक्रताल के मुख्य गंगा घाट पर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य में आयोजित समारोह में महेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक परिपथ के अंतर्गत 10 करोड़ 30 लाख रुपयों की लागत से बिजनौर क्षेत्र केंद्रीय कार्यदायी संस्था एनपीसीसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें शुक्रताल के लिए पांच करोड़, विदुर कुटी में दो करोड़ 52 लाख और किला परीक्षितगढ़ में दो करोड़ 32 लाख रुपये विकास के लिए खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि देश का विकास चाहते हो तो सोच में खोट नहीं होना चाहिए।

केंद्र सरकार किसान फसल बीमा, बहनों के लिए गैस की उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं से आम आदमी का भला किया है। नोटबंदी की योजना अगर गोपनीय नहीं रहती तो बसपा सुप्रीमो मायावती हजारों करोड़ रुपयों को ठिकाने लगा देती। सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने यह पैसा सीधा विकास के लिए भेजा है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार की इस बीमारी का कारगर इलाज किया गया है। आपको अगर मलेरिया हो जाए तो कड़वी गोली खानी पड़ती है। नोटबंदी के लिए आपको थोड़ा कष्ट तो झेलना होगा, तभी देश का असल में विकास होगा।
विज्ञापन


युवाओं को स्वत: ही रोजगार मिलेगा। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शुक्रताल में गंगा के जल प्रवाह की धारा को बढ़ाने के लिए क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की। इस कार्य के लिए जल संसाधन मंत्रालय में खर्चा तय हो गया है। जितना भी खर्च आएगा, उसको वहन किया जाएगा। इससे पूर्व शुकदेव आश्रम पहुंचे अतिथियों ने शिक्षा ऋषि शुकदेव तपोभूमि के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव की समाधि के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिमा के दर्शन कर प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर सप्त ऋषि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर स्वामी ओमानंद महराज ने अतिथियों को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पटका पहनाकर ग्रंथ भेंट किए। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, मुखिया गुर्जर, अमित राठी ने मंत्री का स्वागत किया। संचालन डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। इस मौके पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, अशोक कंसल, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, विक्रम सैनी, बब्बू राठी, नवीन सैनी, प्रधान सुशील शर्मा, चेयरमैन विनोद शर्मा, अजय कृष्ण शास्त्री, डॉ. दिनेश धीमान, सुधीर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें