फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पर टिप्पणी करने के मामले में सपा यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष शौर्य भारद्वाज को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे दस दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनय मित्तल ने नई मंडी कोतवाली में पांच दिन पहले तहरीर देकर कहा था कि सपा नेता ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री के बारे में कई बार टिप्पणी की। कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने सपा शासन काल में अपराधों को लेकर बयान दिया था, इसके बाद भी आरोपी ने अपनी फेसबुक पर टिप्पणी की। उन्होंंने तहरीर में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी सपा नेता पर लगाया था। आरोप है कि सपा नेता ने इस बार जो टिप्पणी की, वह धमकी भरी थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मामला कैबिनेट मंत्री से जुड़ा होने के कारण आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका शांति भंग करने की आशंका में चालान किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को दस दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें