मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर व अलमासपुर में एक मजदूर व युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नेपाल के जिला मोरंग के कस्बा विराट नगर निवासी श्रवण (26) गांव बिलासपुर में अबुल हसन के मुर्गी फार्म पर पिछले कई साल से काम करता था। वहां पर वह पत्नी के साथ रहता था। उसका ममेरा भाई भी वहां पर काम करता है। अलसुबह श्रवण का शव फार्म पर ही एक कमरे में फांसी केे फंदे पर लटका मिला। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी तो नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर शव कब्जे में लिया।
उधर अलमासपुर में 25 वर्षीय अंकित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका भाई अंकुर घर में नीचे कमरे में था। माता-पिता हिमाचल गए थे। उसके भाई को घटना के बारे में अलसुबह पता चला। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि दोनों युवकों की मौत का कारण जानने के लिए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।