फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के हिंदू कार्ड से विपक्षी दलों में बेचैनी

Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दंगे के बाद जिले में बदले हालात और जातीय समीकरण को ध्यान रखते हुए वर्ष 2017 के चुनाव में सपा हिंदू कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। केवल मीरापुर से ही मुस्लिम को मैदान में उतारने की तैयारी है। शहर सीट से गौरव स्वरूप और बुढ़ाना से प्रमोद त्यागी का नाम चल रहा है। विधायक नवाजिश आलम को मीरापुर से मौका दिया जा सकता है। सपा के निर्णय से भाजपा मंथन में जुट गई है। 
विज्ञापन

  2017 फतह के लिए सपा के टिकट वितरण ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। दंगे के बाद से सपा जिले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। सपा ने जिलाध्यक्ष भी अतिपिछड़ा समाज से बनाया हुआ है। पहली सूची में तीन टिकट दिए गए हैं, तीनों ही हिंदू हैं। जातीय समीकरणों का               पार्टी पूरा ध्यान रख रही है। चरथावल से जाट बिरादरी के मुकेश चौधरी को टिकट दिया गया है। 
  खतौली से सैनी जाति के श्यामलाल बच्ची सैनी को और पुरकाजी से दलित समाज की उमाकिरण को मैदान में उतारा गया है। अभी तीन सीट बची हैं, इनमें भी पार्टी की दो सीटों पर हिंदू प्रत्याशी बनाने की तैयारी है। सपा सूत्रों की मानें तो बुढाना के वर्तमान विधायक नवाजिश आलम को मीरापुर से टिकट दिए जाने की तैयारी है। शहर सीट से उपचुनाव में हारे गौरव स्वरूप को एक बार फिर आजमाया जा सकता है। बुढ़ाना सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन
  रालोद बढ़ा सकती है भाजपा की टेंशन
रालोद इस बार नई पार्टी बनाने के साथ अति पिछड़ों पर दांव खेलने की तैयारी कर रही है। जिले में जातीय समीकरणों को साध कर टिकट देने की तैयारी चल रही है। रालोद ने अतिपिछड़ा कार्ड खेल दिया तो भाजपा की योजना को झटका लग सकता है। रालोद बुढ़ाना में जाट, खतौली में गुर्जर, मीरापुर में पाल, शहर में बढ़ई, चरथावल में राजपूत, पुरकाजी में एससी को टिकट देेने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। 
  बसपा खेल रही मुस्लिम कार्ड
जिले में इस बार बसपा मुस्लिम कार्ड खेल रही है। सूत्रों की माने तो जिले की छह में से चार सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में आ सकते हैं। तीन सीटों बुढ़ाना, चरथावल, मीरापुर से मुस्लिम का चुनाव लड़ना लगभग तय है। हालांकि कुछ लोग खतौली सीट पर भी मुस्लिम को लड़ाने की बात कर रहे हैं। इस सीट से अभी तक शिवान सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। पुरकाजी एससी सीट है, इस पर वर्तमान विधायक अनिल कुमार ही प्रत्याशी रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें