फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 45 हजार पदों पर होमगार्ड की जल्द होगी नई भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) बीके मौर्य ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल 73 हजार होमगार्ड हैं। अब 45 हजार पदों पर जल्द नई भर्ती होगी। होमगार्ड को उनके गृह जनपदों में ही नौकरी मिलती है। होमगार्ड और उनके परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। नया एक्ट भी जल्द ही लागू होने वाला है। सरकार इस पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


एक दिवसीय प्रवास पर मुजफ्फरनगर पहुंचे माैर्य पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरे। उन्होंने कहा कि सभी होमगार्ड का वेतन सीधा उनके खाते में जा रहा है। घटना-दुर्घटना में बलिदान होने वाले के लिए 35 लाख रुपये आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई है।
पांच लाख रुपये मृतक आश्रित को सरकार देगी। एक परिजन को नौकरी भी मिलेगी, उनका विवरण भी आनलाइन किया है। इस दौरान मंडलीय कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय, जिला कमांडेंट अंकिता श्रीवास्तव और सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें