फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोंटा के लविश राठी का उत्तर प्रदेश वालीबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
1-मंसूरपुर के गांव सोंटा के वॉलीबॉल खिलाड़ी लविश राठी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सोंटा के लविश राठी का वॉलीबाल टीम में चयन
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोंटा निवासी लविश राठी का उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में चयन हो जाने से गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है। भुवनेश्वर उड़ीसा में हो रही नेशनल सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में यूपी की वॉलीबाल टीम में खेलेगा लविश राठी।
विज्ञापन

गांव सोंटा निवासी लविश राठी के पिता संजीव राठी एक साधारण किसान हैं। माता सविता राठी एक गृहिणी हैं। पिता संजीव राठी ने बताया कि लविश राठी ने प्रारंभिक शिक्षा मंसूरपुर के राज पब्लिक स्कूल से ग्रहण की। इसके बाद लविश राठी का एडमिशन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में हो गया। वहां उसने वॉलीबाल की बारीकियां सीखी। इस समय लविश राठी पंजाब में बीपीसीए की पढ़ाई कर रहा है। राठी का चयन उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम में मेन ब्लॉकर के रूप में हुआ है। लविश राठी पांच मार्च से 11 तक भुवनेश्वर उड़ीसा में होने जा रही सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में यूपी की ओर से प्रतिभाग करेगा। यूपी की टीम में चयनित होने पर गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें