फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सोनीपत से फरार प्रेमी युगल मुजफ्फरनगर से पकड़ा, परिजनों को सौंपा

Sat, 19 Oct 2019 08:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के सोनीपत पुलिस ने कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ले में दबिश दी। हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से फरार प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। कोतवाली में आमद व रवानगी करवाने के बाद हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत के सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस शनिवार शाम बुढ़ाना पहुंची। सिविल लाइन थाने के उप-निरीक्षक ओमपाल ने बुढ़ाना को साथ लेकर कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ले में दबिश दी। हरियाणा पुलिस ने वाल्मीकि मोहल्ले से अपने क्षेत्र से फरार युवक को युवती सहित हिरासत में ले लिया।

पुलिस प्रेमी युगल को लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंच गई। सोनीपत सिविल लाइन कोतवाली के उप-निरीक्षक ओमपाल ने बताया कि उनके कोतवाली क्षेत्र से आरोपी युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


युवती के पिता द्वारा घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि युवक व युवती तथा युवक के परिजनों व रिश्तेदारों मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया है। मोबाइल की लोकेशन फरार प्रेेमी युगल के बुढ़ाना होने की मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें