फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में बेटे की मौत, दंपती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में बेटे की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना। खतौली मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके बुजुर्ग माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शफीपुर पट्टी में चांद मस्जिद के पास रहने वाले बुजुर्ग अकबर पत्नी अख्तरी और बेटे मेहरबान (23) के साथ रिश्तेदारी में गए थे। वहां से सोमवार रात तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बुढ़ाना में खतौली रोड स्थित भैंसाना चीनी मिल के सामने पहुंचे, अचानक उनकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत सामने से आती दूसरी बाइक से हो गई। हादसे में बाइक चला रहे मेहरबान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठे माता-पिता के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से बुजुर्ग दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शफीपुर पट्टी से मेहरबान के परिजन और अन्य लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी मेहरबान का शव उठाने से रोकते हुए पहले आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, शफीपुर पट्टी के ग्राम प्रधान शोएब अख्तर, सपा नेता नवाब इम्तियाज, इनाम और हैदर अंसारी आदि भी पहुंच गए और पीड़ित परिवार को गरीब बताते हुए उनके लिए आर्थिक सहायता की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर इन्हें शांत किया। मामले में इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि मेहरबान पक्ष मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है। वह केवल आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। इसके चलते दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। देर रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें