डीएम की गाड़ी के सामने बैठ गए थे भाटिया
समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने दो साल पहले रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग करने पहुंचे। वार्ड 29 के अंतर्गत सरवट फाटक के पास गांधी कॉलोनी में जलभराव और सड़क टूटने की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज सोमनाथ जीआईसी में डीएम की गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गए। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उन्हें किसी तरह मनाकर हटाया था।
कभी नहीं भुलाए जा सकेंगे भाटिया
वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सोमनाथ भाटिया ने समाज में देशप्रेम, खादी, पर्यावरण , स्वच्छता आदि की प्रेरणा जाग्रत की। उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकेगा। आर्य समाज गांधी कालोनी के प्रधान राकेश ढींगरा, गजेंद्र राणा ने कहा कि जनवरी माह में ही भाटिया का अभिनंदन किया था। उनका अचानक चले जाना जिले की अपूरणीय क्षति है।