फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
गांव टंढेड़ा में मृतका कल्पना का फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सैनिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने गलत नामजदगी को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया। मृतका के शव को परिजन अपने गांव हसनपुर जिवानी (बागपत ) लेकर गए। मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार वहीं किया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी सैनिक विक्रांत पुत्र रविंद्र की शादी 21 फरवरी 2018 को बागपत जिले के गांव हसनपुर जिवानी निवासी कल्पना पुत्री नरेशपाल के साथ हुई थी। शनिवार को कल्पना की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उपचार कराने के लिए कैलाशी हॉस्पिटल मेरठ में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई अभिषेक ने ककरौली थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति विक्रांत, देवर अवनीश और भाभी सहित अन्य ससुरालवालों ने जहर देकर हत्या की है। उपचार के दौरान उसकी बहन की मौत के बाद ससुराल वाले आरोपी शव को मेरठ छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। पीएम के बाद परिजन कल्पना के शव को अपने गांव हसनपुर जिवानी ले गए। जहां पर मायके वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव टंढेड़ा के प्रधान सुरेश पहलवान, पवन प्रधान, दीपक एडवोकेट, डॉक्टर जगवीर सिंह, भारतबीर, रणबीर सिंह, अजयवीर, जगपाल, हरेंद्र, आबिद ने मृतका के परिजनों पर गलत नामजदगी का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि कल्पना को विक्रांत अपने साथ कोलकाता ले गया, जहां पर कल्पना नाराज होकर नदी में कूद गई थी। आसपास के मछुवारों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई थी। करीब दो सप्ताह पहले कल्पना ने घर के अंदर अपने आपको बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। शव का अंतिम संस्कार शुकतीर्थ श्मशान घाट पर कराए जाने की बात तय हुई थी। धोखे में रखकर मायके वाले कल्पना का शव अपने साथ गांव जिवानी ले गए। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें