मोरना। गांव जटवाड़ा में वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेड़ा निवासी 22 वर्षीय आशु उर्फ छोटा पुत्र राजेंद्र शनिवार शाम बाइक से जानसठ में किसी काम के लिए जा रहा था। मोरना-जानसठ मार्ग पर गांव जटवाड़ा में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आशु घायल हो गया। पुलिस ने घ्उसे जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा सुरेंद्र ने ककरौली थाने पर वाहन चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।