फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चितौड़ा में सैनिक की प्रतिमा तोड़ी

विज्ञापन
खतौली में गांव चितौड़ा में फौजी की प्रतिमा के चेहरे पर पत्थरों के निशान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गांव चितौड़ा में सैनिक की प्रतिमा तोड़ी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव चितौड़ा में स्थापित सैनिक की प्रतिमा असामाजिक तत्वों ने रविवार शाम क्षतिग्रस्त कर दी। इस घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृत सैनिक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चितौड़ा निवासी अनित राणा ने तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई अनंगपाल सिंह राणा आर्मी में थे। मेरठ में तैनाती के दौरान उनकी अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने अपने खेत में ट्यूबवेल के पास अनंगपाल सिंह का शहीद स्मारक बनवाया था, जहां उनकी आदमकद प्रतिभा भी लगाई गई थी। आरोप है कि रविवार शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर बरसाकर शहीद स्मारक पर लगी फौजी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शाम फौजी के परिवार के नितिन व आर्यन खेत पर पहुंचे, जहां उन्हें देख गांव के ही दो युवक फरार हो गए । प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख दोनों युवकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिससे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। अनित राणा ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें