फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। करीब एक सप्ताह पूर्व फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से घायल हुए सिपाही की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। छुट्टी पर घर लौटते समय सड़क हादसे में सिपाही आशीष गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी सिपाही आशीष (38) मेरठ में तैनात थे। वह बीती 23 जनवरी को छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। वह नगर में फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। वहां रविवार को आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि वाहन और उसके चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें