फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोलानी नदी का जलस्तर घटा पर ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। उत्तराखंड से आए बरसात के पानी से सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, खादर क्षेत्र के कई गांवों में खेतों और रास्तों पर पानी भरा होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बनी हुई हैं।
शनिवार को सोलानी नदी का पानी नदी से बाहर निकलकर कई गांवों के रास्तों पर आ गया था। इससे रामनगर, रजगल्लापुर और शेरपुर नगला जैसे गांवों में आवागमन प्रभावित हुआ। रास्तों पर पानी भरा होने से साइकिल और बाइक भी नहीं निकल पा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। खेतों में पानी भरा होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या भी बनी हुई है। नाविक अमित कुमार ने बताया कि नदी में अभी भी करीब 15 फीट पानी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव मलिक ने कहा कि उत्तराखंड की बारिश का कुछ पानी पुरकाजी खादर क्षेत्र में आया है। उन्होंने बताया कि पानी नदी के अंदर ही है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। इसके बावजूद, ग्रामीणों की समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें