बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने लोहियानगर योजना की जमीन पर पहुंचनी शुरू हो गई रोडवेज बसें
चाहरदिवारी, और पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल लगानने का काम शुरू
- पीपीपी मॉडल पर बनना है गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डा
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जून से हापुड रोड़ पर लोहियानगर से अस्थाई सोहराबगेट बस अड्डा संचालित हो जाएगा। बस अड्डे की जमीन पर चाहरदरवारी और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। परिवहन निगम ने यहां कुछ बसें भी खड़ी कर दी हैं। गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे को अगले कुछ दिन में ही खाली कराना शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट डिपो बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया था। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण का ठेका एक साल पूर्व एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया था। सोहराबगेट बस से अड्डे लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसों का संचालन हो रहा है।
परिवहन निगम और जिला प्रशासन ने अस्थाई सोहराबगेट बस अड्डे के संचालन के लिए लोहियानगर में एमडीए से भूमि किराए पर ली है। एक सप्ताह पहले ही जमीन पर कब्जा लिया गया। निगम ने अस्थाई बस अड्डे के संचालन से पहले विकास कार्य करने के लिए ठेका छोड़ा हुआ है। इस समय अस्थाई बस अड्डे की जमीन पर चहारदिवारी बनाने के साथ साथ जलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल लगाने का काम शुरू कर दिया है। 12 बसें भी खड़ी की गई हैं।
वर्जन
- लोहियानगर से सोहराबगेट डिपो की बसों का संचालन अगले जून माह से शुरू कर दिया जाएगा। बसों को मरम्मत के लिए मेरठ डिपो भेजा जा रहा है। शीघ्र ही सोहराबगेट डिपो बस अड्डा खाली कर दिया जाएगा। । - राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो।