मंसूरपुर। राजकीय हाई स्कूल जीवना में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हो गया है। समापन दिवस पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इन कार्यक्रमों में संस्कृत में शब्द अंताक्षरी, जुबान पलटने वाले खेल और कुर्सी दौड़ जैसे खेल शामिल थे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषा समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका अनीता चौधरी ने बालक एवं बालिका वर्ग से तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इन पुरस्कारों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम का समापन फल वितरण के साथ हुआ।